logo

आरसेटी बागेश्वर में 31 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण,तीनों ब्लॉकों की 33 महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर द्वारा जनपद के तीनों विकासखंडों से चयनित 33 महिलाओं के लिए 31 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आरसेटी निदेशक सुखविंदर, मुख्यमंत्री उद्यमशाला के प्रबंधक विनोद कुमार, उपासक के आरएफसी नरेश झल्डियाल एवं आरसेटी प्रशिक्षक तारा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सिलाई के क्षेत्र में व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है, ताकि वे प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद स्वयं का उद्यम स्थापित कर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिलाई मशीन संचालन, माप लेने की तकनीक, विभिन्न परिधानों की कटिंग एवं डिजाइनिंग, स्कूल ड्रेस एवं दैनिक उपयोग के वस्त्र तैयार करने की विधि सहित बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर आरसेटी निदेशक सुखविंदर ने संस्थान के नियमों, प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं बैंकिंग प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरसेटी का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को बैंक ऋण, समूह वित्तीय सहयोग और विपणन सहायता से जोड़कर स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना है। उन्होंने प्रतिभागियों को समयबद्ध, अनुशासित एवं गंभीरता से प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया।मुख्यमंत्री उद्यमशाला के प्रबंधक विनोद कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ प्रशिक्षणार्थियों को मिल सकता है। उपासक के आरएफसी नरेश झल्डियाल ने एनआरएलएम समूहों के माध्यम से सीसीएल का उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समूह आधारित वित्तीय सहयोग से महिलाएं आसानी से ऋण प्राप्त कर अपना कार्य शुरू कर सकती हैं। प्रशिक्षक तारा देवी ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्णतः व्यावहारिक होगा और प्रत्येक प्रतिभागी को स्वतंत्र रूप से कार्य करने योग्य बनाया जाएगा।प्रशिक्षण अवधि में गुणवत्ता, समय प्रबंधन और ग्राहक व्यवहार जैसे पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में आरसेटी स्टाफ एवं फैकल्टी सदस्य चंदन भाकुनी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे 'लोक संवर्धन पर्व' का शुभारंभ
Ad
Share on whatsapp