logo

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना के चयन ट्रायल में 110 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना वर्ष 2026-27 के तहत मंगलवार को इंडोर स्टेडियम बैडमिंटन हॉल बागेश्वर में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। चयन प्रक्रिया में जिलेभर से 110 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग कर विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

चयन ट्रायल में 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों के साथ-साथ बैटरी टेस्ट भी लिया गया। फुटबॉल, जूडो, बॉक्सिंग और टेबल टेनिस में खेल प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट लिया। इसके अलावा खिलाड़ियों की फिटनेस और शारीरिक क्षमता परखने के लिए 30 मीटर फ्लाइंग, मेडिसिन बॉल थ्रो, 6×10 शटल रन, वर्टिकल जंप और 800 मीटर दौड़ जैसे परीक्षण कराए गए।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार से भिड़ीं बागेश्वर की दो साहसी महिलाएं, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

योजना के तहत एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस और कबड्डी समेत विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों का चयन किया जाना है।

खिलाड़ियों को 14-17, 17-19, 19-21 और 21-23 वर्ष के आयु वर्ग में विभाजित कर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। चयनित खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना के तहत खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1,500 रुपये की छात्रवृत्ति तथा खेल उपकरणों के लिए 10,000 रुपये की धनराशि खेल विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हिमालय में पर्वतारोहण की बड़ी उपलब्धि, तिम्फू कोल पर पहली चढ़ाई

चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न खेलों से जुड़े युवा खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता साबित करने के लिए पूरे जोश के साथ ट्रायल में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क नहीं बनी तो चुनाव बहिष्कार करेंगे ग्रामीण

चयन ट्रायल को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती किरन परिहार, जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, गणेश धपोला, राजेंद्र दफौटी सहित खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहयोग किया।

खेल विभाग के अनुसार योजना का उद्देश्य प्रदेश की युवा खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp