logo

कूड़ा पिकअप की टक्कर से बोलेरो चालक गंभीर, नशे में वाहन चलाने पर उठे सवाल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। तहसील रोड पर नगर पालिका के कूड़ा पिकअप वाहन ने बागेश्वर की ओर से आ रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल से सड़क निर्माण अटका, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, डीएम से लगाई गुहार

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या यूके 02 सीए 1096 है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कूड़ा पिकअप वाहन का चालक नशे की हालत में था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

स्थानीय कवि जोशी ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। नशे की हालत में वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों पर पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों और नशे के आदी वाहन चालकों पर कार्रवाई में तेजी नहीं दिखाई जा रही है, जिसके चलते सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से नियमित चेकिंग अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वही पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

Share on whatsapp