logo

खड़िया खनन को लगाई गई ट्रॉली से गिरने के कारण युवक की मौत

खबर शेयर करें -

युवक ट्राली से गिरने के कारण हुई युवक की मौत, पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम कर किया अंतिम संस्कार

चमोली : नंदानगर के घूनी गांव में खड़िया खनन सामग्री के परिवहन को लेकर लगाई गई ट्रॉली से गिरने के कारण गांव के ही एक 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए ज़िला अस्पताल गोपेश्वर भेजा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण एवं पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

नंदानगर थाने के थानाध्यक्ष संजय नेगी ने बताया कि घूनी गांव के ही पूरन सिंह ने 112 के माध्यम से थाना नंदानगर को सूचना दी कि सलबगड़ के पास स्थिति खड़िया की खान में लखपत सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी ग्राम घूनी थाना नंदानगर घाट उम्र करीब 34 वर्ष की ट्रॉली से गिरकर सिर पर आयी चोट के कारण मृत्यु हो गयी है। तथा मृतक के परिजन मृतक का बिना पंचायतनामा व पोस्टमॉर्टम कराये अंतिम संस्कार करने वाले हैं। सूचना पर तत्काल थाना नंदानगर से पुलिस बल मौके पर भेज कर परिजनों को समझाकर मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया। पोस्टमोर्टम की कार्यवाही कर मृतक के शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp