logo

आत्मनिर्भर भारत विषय पर युवा सम्मेलन, भाजपा जिला कार्यालय में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज आत्मनिर्भर भारत विषय पर युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक घास्याल, कार्यक्रम संयोजक हरीश मेहरा और सह–संयोजक मनोज बचखेती के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

सम्मेलन में जिले के सभी आठों मंडलों से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन–जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा घोषित विभिन्न स्वावलंबन योजनाओं, स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयासों, तथा युवाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  जापानी भाषा सीखेंगे युवा, वैश्विक रोजगार के अवसरों पर फोकस,एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी संभव है जब युवा शक्ति नवाचार, कौशल विकास और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में पहल करे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन लगातार युवाओं को नेतृत्व और अवसरों का मंच प्रदान कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्र में आग लगाते पकड़ी गई महिला, वन विभाग ने वसूला अर्थदंड

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक घास्याल ने युवाओं से आग्रह किया कि वे स्टार्टअप, कृषि आधारित उद्यम, डिजिटल सेवाओं और स्थानीय उद्योगों में अपनी भूमिका को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि जिला युवा मोर्चा हर ऐसे युवा के साथ खड़ा है जो स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाना चाहता है।

कार्यक्रम संयोजक हरीश मेहरा और सह–संयोजक मनोज बचखेती ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि आगामी समय में मंडल स्तर पर भी इसी विषय पर श्रृंखलाबद्ध कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बाढ़ सुरक्षा कार्य और जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चीरा बगड़-कर्मी मार्ग पर घंटों चक्काजाम

सम्मेलन के समापन पर उपस्थित युवाओं ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिले के आठों मंडलों के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा सहभागी बने। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल,मथुरा प्रसाद,खड़क टंगड़िया,आदर्श कठायत,प्रशांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट : कन्हैया वर्मा

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp