बागेश्वर: जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित चार माह का ड्रेस मेकिंग प्रशिक्षण गुरुवार को सम्पन्न हो गया। नदीगाँव स्थित लक्षिता सेंटर में आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षक गीता लोहनी द्वारा प्रतिभागी महिलाओं को आधुनिक सिलाई, कटिंग एवं डिजाइनिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान विभिन्न परिधानों की सिलाई एवं डिजाइन तैयार किए गए। समापन दिवस पर महिलाओं के बीच ड्रेस डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 20 प्रतिभागियों ने अपने-अपने तैयार परिधानों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रेनू खर्कवाल, हेमा बिष्ट और रवीना ड्याराकोटी को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिए गए।कार्यक्रम के दौरान जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि रघुवीर सिंह ने प्रतिभागी महिलाओं को उद्यमिता और शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा लीगल वालंटियर सीमा खेतवाल ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों एवं सहायता योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों की मेहनत और कौशल की सराहना करते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षित महिलाएँ विद्यालयों के लिए यूनिफॉर्म, पारंपरिक व आधुनिक परिधान बनाकर स्वरोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए यह प्रशिक्षण आत्मनिर्भरता और आर्थिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रतिभागियों से समूह बनाकर सिलाई कार्य को आगे बढ़ाने और स्थानीय बाजारों में अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने की अपील की। कार्यक्रम में लता लोहनी, पूजा, शिवानी तिवारी, हेमा परिहार, शीला कोरंगा, गरिमा पांडे, दीपा टंगड़िया सहित संस्थान के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।









