logo

प्लास्टिक मुक्त बागेश्वर बनाने के लिए छात्रों के साथ विभिन्न संगठनों ने निकाली जागरुकता रैली

खबर शेयर करें -

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार

सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्लस्टिक से मुक्ति की मुहिम को सफल बनाने के लिए शनिवार को बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर नगर क्षेत्र में जागरुकता रैली निकाली। साथ ही नगर क्षेत्र में जगह-जगह पर लोगों को मास्क भी वितरित किये गये।

पालिका व छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की लोगों से अपील की। जागरुकता रैली को नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल,मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सोन,वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष हरीश सोनी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हाथ में तख्तियों पर तरह तरह के लिखे स्लोगन के माध्यम से प्लास्टिक थैली के प्रयोग नहीं करने व उससे होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने रैली के दौरान प्लास्टिक कचरे को मिटाना है स्वच्छ भारत बनना है। स्वच्छ भारत का है यह नारा प्लास्टिक कचरे से मुक्त हो देश हमारा। प्लास्टिक छोड़ो कपड़े व जूट के थैलों से नाता जोड़ो। प्लास्टिक कचरे को मिटाना है स्वच्छय भारत बनना है आदि कई प्रकार के नारे लगा लोगों को जागरूक कर रहे थे।

रैली रवाना होने से पहले पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के इस प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में खासकर दुकानदारों को पहल करने की जरूरत है। जब दुकानदार प्लास्टिक थैली का प्रयोग नहीं करेंगे तो लोग स्वयं सोच बदल लेंगे और घर से निकलते वक्त ही हाथ में कपड़े या जूट से बने थैले लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक थैली से पर्यावरण एवं समाज को काफी नुकसान पहुंच रहा है। पॉलीथिन की वजह से फैलने वाले प्रदूषण के चलते नागरिकों व खासकर बच्चों का हाल बेहाल हो रहा है। इस मौके पर सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, फाल्गुन समिति अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, फड़ समिति के अध्यक्ष किशन राम, बबलू जोशी, आर पी काण्डपाल, नगर पालिका की सफ़ाई टीम सहित छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp