logo

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड कोच को सम्मान

खबर शेयर करें -

देहरादून में आयोजित खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में 38वें राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी कोच के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कोच गौरव उपाध्याय को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लीती इंटर कॉलेज में शामा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके

उत्तराखंड के खेल मंत्री और प्रमुख खेल सचिव ने कोच गौरव उपाध्याय को ₹2,73,000 की पुरस्कार राशि का चेक भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान राज्य के खेलों की बढ़ती प्रतिष्ठा और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, दो घायल

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
खेलेगा उत्तराखंड, जीतेगा उत्तराखंड!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp