logo

यूकेडी ने जनहित के मुद्दों को लेकर जिला कार्यालय में किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जनहित एवं पर्वतीय क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी बागेश्वर मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की और जिलाधिकारि को ज्ञापन सौंपा।
यूकेडी ने डुगनाखुरी स्थित महिला कॉलेज के विकास के लिए जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) निधि से सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। दल ने कहा कि पहाड़ की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए पलायन न करना पड़े, इसके लिए स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों को मजबूत किया जाना जरूरी है।
प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में दिए गए शिक्षा एवं विकास संबंधी ज्ञापनों पर भी शीघ्र कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में केवल ज्ञापन लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन पर समयबद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित होनी चाहिए।
इसके अलावा फुलवाड़ी सड़क संघर्ष में जुटे ग्रामीणों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। यूकेडी ने मांग की कि आंदोलन स्थल पर बिजली और पेयजल की व्यवस्था तत्काल की जाए। साथ ही जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग एवं संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक इंतजाम किए जाएं।
दल ने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा की मांग को लेकर ग्रामीण लंबे समय से लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। प्रशासन को उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से लेते हुए समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल में यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सीए वरुण चंदोला, जिला अध्यक्ष मनोज जोशी, जिला महामंत्री मनोज चौहान, पार्टी संरक्षक एवं संसदीय बोर्ड सदस्य भुवन कांटपाल, पार्टी संरक्षक गीरावल भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना के लिए बागेश्वर में चयन ट्रायल शुरू,565 बालक-बालिकाओं ने लिया हिस्सा, विभिन्न खेलों में प्रतिभा का हुआ परीक्षण
Ad
Share on whatsapp