logo

उधमसिंह नगर पुलिस ने 10 लाख की स्मैक के साथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उधमसिंहनगर : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने 10 लाख की स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो मोबाइल फोन और 10 हजार 500 की नकदी भी बरामद की है। गिरफ्तार स्मैक तस्कर यूपी और उत्तराखंड का रहने वाले हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर रेल लाइन की मांग को लेकर तेज होगा आंदोलन, दीपावली बाद बनेगी व्यापक रणनीति

उधमसिंह नगर की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने 10 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है. मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 14 सितंबर को नारकोटिक्स टीम ग्राम जहांगीरपुर लंबाखेड़ा रोड में संघन चेकिंग अभियान चलाए हुए थी. तभी एक बाइक रुद्रपुर की ओर आती हुई दिखाई दी. टीम को देख बाइक सवार सकपका गया. शक होने पर बाइक सवार युवकों को रोककर तलाशी ली तो दोनों बाइक सवारों के कब्जे से 105.76 ग्राम स्मैक और 10 हजार 500 रुपए नकद बरामद हुए.

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नसीम निवासी किसरोल थाना भोट जनपद रामपुर उत्तरप्रदेश और गोपाल मित्रो निवासी महतोष संजय नगर थाना गदरपुर बताया है. आरोपियों के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है. आरोपियों का आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है. आरोपी यूपी से स्मैक की खेप लाकर उधमसिंह नगर में सप्लाई करने जा रहे थे.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp