logo

भूस्खलन से दो मकानों पर मंडराया खतरा, सुरक्षा दीवार बनाने की मांग

खबर शेयर करें -

गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र के छटिया गांव में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भू-कटाव से दो आवासीय भवनों पर खतरा मंडराने लगा है। जमीन दरकने से कमला देवी, शंकर राम और प्रताप सिंह के परिवारों के मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है, जिससे परिवार दहशत में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजयुमो उत्तराखण्ड की नई टीम में बागेश्वर का दमदार प्रतिनिधित्व,7 युवा कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और 1 को विशेष आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी

स्थानीय लोगों के अनुसार कमला देवी की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। उनके परिवार में एक बेटी शारीरिक रूप से दिव्यांग है। ऐसे में मकान पर मंडरा रहे खतरे ने परिवार की चिंता और बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता समेत छह युवाओं पर मुकदमा, युवक से मारपीट का आरोप

घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान राजू जोशी और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद जोशी ने मौके का निरीक्षण किया और प्रशासन को स्थिति से अवगत कराया। जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित स्थल पर आपदा मद से सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वॉल) के निर्माण के लिए शीघ्र धनराशि स्वीकृत करने की मांग की है, ताकि दोनों आवासीय भवनों को संभावित खतरे से बचाया जा सके। :::

Share on whatsapp