logo

दो सहेलियों की अपील: एक पौधा हम रोपेंगे एक तुम, मिलकर पर्यावरण संरक्षण करेंगे हम-तुम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में दो सहेलिया पर्यावरण के प्रति लोगो को लगातार जागरूक कर रही है। वह दोनो एवनिग वॉक पर आने वाले हर व्यक्ति से पौधारोपड़ करवाने के साथ ही उनकी रक्षा की शपथ भी दिलवा रही है। दोनो ने अबतक सैकडो पौधों का रोपड़ करवा भी दिया है।

पूर्व सांस्कृतिक सचिव प्रियंका गस्याल और उनकी दोस्त कौशल्या मेहता पर्यावरण को लेकर काफी चिंतित रहते है। लंबे समय से पौधारोपड़ कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही दोनो दोस्तो ने 2 साल पहले लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही वर्षा काल में वॉक पर जाने वाले लोगो से पौधरोपड़ करवाने की सोच रखी। और पिछले वर्ष नीलेश्वर मंदिर के आस पास व इस वर्ष डीएम ऑफिस के आस पास का स्थान चयन किया। जहां ज्यादातर लोग वॉक पर जाते है। दोनो के द्वारा प्रति वर्ष वर्षा के समय 100 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। और लोगो को साथ लेकर पौधा रोपड़ किया जिससे लोग उन पेड़ो को खुद की ज़िम्मेदारी समझे और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक भी हो।

प्रियंका घस्याल ने बताया की इसका उद्देश्य है की लोग जागरूक हों,और पेड़ बड़े हो कर आने जाने वाले लोगो को छाव दे और सभी लोग पेड़ों को खुद की जिम्मेदारी समझ उनकी देख रेख भी करे। उन्होंने लोगों को पेड़ लगाने के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने बताया की पिछले साल भी हमको लोगो का काफी सहयोग मिला था। अभी भी हमारे सहयोग के लिए काफी लोग आगे आ रहे है और साथ में पेड़ लगा रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp