logo

मुख्यमंत्री उद्यमशाला में दो दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना कार्यालय के प्रशिक्षण हॉल में जन शिक्षण संस्थान बागेश्वर के विभिन्न जॉब रोल — असिस्टेंट ड्रेस मेकिंग, असिस्टेंट ब्यूटीशियन, असिस्टेंट बार्बर, असिस्टेंट कंप्यूटर आदि — से जुड़े 30 रिसोर्स पर्सन ट्रेनर्स के लिए दो दिवसीय उद्यमिता विकास, उद्यम हेतु दस्तावेजीकरण एवं प्रोडक्ट डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  क्लोन खाते के आरोप पर दूसरे दिन भी नहीं सुलझी गुत्थी, बैंक ने आरोपों को नकारा

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों — जन शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष दीपचंद पाठक, लीड बैंक मैनेजर एस. एस. दुग्ताल, निदेशक डा. जितेंद्र तिवारी, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से विनोद कुमार तथा बिजनेस प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्सपर्ट दलीप सिंह कुलेगी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काफली के पूर्व डाकपाल को गबन में तीन साल की सजा

यह प्रशिक्षण मुख्यमंत्री उद्यमशाला की तकनीकी सहायता से संपन्न हो रहा है। प्रशिक्षण के दौरान श्री विनोद कुमार ने उद्यम, उद्यमी और उद्यमिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी, जबकि श्री दलीप सिंह ने व्यवसाय एवं उत्पाद विकास के व्यावहारिक आयामों पर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी के खिलाफ जंग में उतरे युवा, बागेश्वर में ‘JOSH’ कार्यक्रम का शुभारंभ

इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन हेमा बिष्ट, पूजा, मंजू पंत, जया भाकुनी सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रोत्साहित करना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp