logo

अल्मोड़ा में मकान की छत में गिरा ट्रक,ट्रक मालिक की मौके पर मौत।

खबर शेयर करें -

कल रात ईटों से भरा एक ट्रक अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे से लुढ़क कर एक मकान की छत पर जा गिरा। ट्रक में 2 लोग सवार थे। हादसे में वाहन स्वामी की मौके पर मौत हो गई, जबकि ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई।


कल रात करीब 2:00 बजे हल्द्वानी से मुन्स्यारी की तरफ जा रहा भवन निर्माण सामग्री से भरा ट्रक संख्या यूके 04 सीबी 9733 बाड़ेछीना मुख्य बाजार में दुर्घटनाग्रस्त होकर रिहायशी मकान की छत पर जा गिरा। देर रात बारिश के बीच धमाके की आवाज सुन आस पड़ोस के लोग बाहर निकले तो देखा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर मकान की छत पर जा गिरा है। लोगों ने बचाव का प्रयास किया लेकिन तब तक पंकज सिंह धपोला पुत्र मोहन सिंह धपोला 30 निवासी बिलखेत बागेश्वर की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो चुकी थी। आस-पड़ोस के लोगों ने रात्रि में ही दुर्घटना की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक पांडेतोली कृपाल सिंह बेलवाल को दी। बताया जा रहा है कि वाहन स्वामी ट्रक के पीछे निर्माण सामग्री के ऊपर सो रहा था, जिस कारण ट्रक पलटने पर उसे संभलने का भी मौका नहीं मिला। जबकि वाहन चालक दीपक पुत्र जीवन सिंह निवासी गेठिया ने कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में बाड़ेछीना निवासी हरीश सिंह के मकान को आंशिक क्षति पहुंची है। राजस्व उपनिरीक्षक कृपाल सिंह बेलवाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp