logo

बागेश्वर में ट्राउट महोत्सव का हुआ आयोजन, आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम और सांस्कृतिक झलकियों ने मन मोहा

खबर शेयर करें -

कपकोट में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस — ट्राउट महोत्सव, आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम और सांस्कृतिक झलकियों ने मन मोहा।

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर केदारेश्वर मैदान कपकोट में भव्य ट्राउट महोत्सव एवं आकांक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर आकांक्षा हाट, पारंपरिक परिधान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मत्स्य विभाग द्वारा आदि शक्ति मां भगवती स्वायत सहकारिता महिला समूह को ₹22 लाख का चेक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी एवं अतिथियों ने सरयू नदी में महाशीर मछली के 20 किलो बीज भी प्रवाहित किए।

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू हिंसा मामले में सास, जेठानी और ननद को राहत, सत्र न्यायालय ने खारिज की अपील

कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभागीय स्टालों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कपकोट को आकांक्षी ब्लॉक से विकसित ब्लॉक बनाना हमारा साझा लक्ष्य है, जिसके लिए सभी विभागों और जनता के संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि “पहाड़ की मेहनती महिलाएं विकास की वास्तविक शक्ति हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  कुलपति के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया विरोध

विधायक सुरेश गढ़िया ने वर्चुअल रूप से जुड़ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में कपकोट अग्रसर है।
मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी ने बताया कि पिछले वर्षों में लगभग ₹12,000 करोड़ के कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिससे जनपद तीव्र गति से विकास पथ पर अग्रसर है।

पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता में दया दानू ने प्रथम, अंजू राणा ने द्वितीय और धना देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कृषि, उद्यान, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, एनआरएलएम और स्वास्थ्य विभाग के स्टॉलों ने विशेष आकर्षण बटोरा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 लोगों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  जिला कार्यालय में धरना प्रदर्शन आज भी रहा जारी।

अंत में जिलाधिकारी ने जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर आयोजित पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, डीडीओ संगीता आर्या, मत्स्य अधिकारी मनोज मियां सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp