logo

कांग्रेस कार्यालय में लहराया तिरंगा, आजादी के नायकों को किया नमन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बागेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और आजादी के नायकों को श्रद्धापूर्वक याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश को आजादी लंबे संघर्ष और असंख्य लोगों के त्याग एवं बलिदान के बाद मिली है। स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और उनके आदर्शों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  बेहड़ से कथित हाथापाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शुक्ला और सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक एकता देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। सभी को मिलकर इन मूल्यों को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  एमपैक्स को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आजीविका के मजबूत केंद्र के रूप में विकसित करें: जिलाधिकारी

कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता को मजबूत बनाए रखने के लिए आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता की भावना को आगे बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे ले जाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि से निपटने को ग्रामीणों को दिया प्रशिक्षण

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेंद्र टंगड़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, सुनील भंडारी, बालकृष्ण, सुरेश खेतवाल, लोकमणि पाठक, लक्ष्मी धर्मशक्तू, प्रमोद कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp