logo

उत्तराखंड में पुलिस अधिकारियों के तबादले,बागेश्वर के नए पुलिस अधीक्षक बने जितेंद्र मेहरा

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के तहत शुक्रवार को प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के व्यापक स्तर पर तबादले किए गए। जारी सूची में बागेश्वर को प्राथमिकता देते हुए यहां नए पुलिस अधीक्षक की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बदियाकोट का मां नन्दा भगवती मंदिर, आस्था, पौराणिक मान्यताओं और दानपुर की सांस्कृतिक विरासत का अनमोल धरोहर

13 फरवरी 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा एवं प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। बागेश्वर सहित देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जनपदों में भी पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इसके अलावा अपराध एवं यातायात, सतर्कता और सीआईडी शाखा में भी फेरबदल हुआ है। शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे तथा कार्यभार ग्रहण की सूचना पुलिस मुख्यालय के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराएंगे। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share on whatsapp