logo

कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

कपकोट: बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। राकसी तोक में स्कूटी दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकसी तोक निवासी दो युवक स्कूटी से झोपड़ा से अपने घर की ओर लौट रहे थे। शाम करीब 6:45 बजे अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में 25 वर्षीय गणेश तिरूवा पुत्र महेश राम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि स्कूटी में सवार 26 वर्षीय कृष्णा तिरूवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कपकोट प्रताप सिंह नगरकोटी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। संयुक्त टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से मृतक युवक के शव को बाहर निकाला।
वहीं, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचे। उन्होंने घायल युवक का हालचाल जाना, चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।
पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएम का कमस्यार में औचक निरीक्षण, भैंसखाल कल्मट प्रकरण पर पीएमजीएसवाई अधिकारियों को लगाई फटकार
Ad
Share on whatsapp