logo

व्यापार मंडल ने जल संस्थान कार्यालय में भारी भरकम बिलों के खिलाफ किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : व्यापार मंडल ने जल संस्थान कार्यालय पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि पानी के भारी भरकम बिल दे दिए हैं। व्यापारी उन्हें नहीं भर सकते हैं। यह उनका उत्पीड़न है। उन्होंने तत्काल बिलों को दुरुस्त करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस पर बागेश्वर ने वीर शहीदों को किया नमन, वीरांगना जानकी बोरा समेत पूर्व सैनिक हुए सम्मानित

शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापारी नारेबाजी करते हुए जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। यहां धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि आठ से 20 हजार रुपये तक के बिल व्यापारियों को थमा दिए हैं। यह घोर अनियमितता है। नगर में पेयजल का संकट बना रहता है। अधिकतर व्यापारी जलस्रोतों से पानी ढुलवाते हैं। जबकि अधिकतर व्यापारियों की मासिक आमदनी पांच हजार रुपये से कम है। ऐसे में वह भारी भरकम बिल कैसे जमा कर सकेंगे। उन्होंने तत्काल बिलों का संशोधन करने की मांग की। कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। इस अवसर पर राहुल साह सह सचिव, जगदीश कार्की कोषाध्यक्ष, मनोज परिहार, जीवन परिहार, कैलाश जोशी, तारा गढ़िया, शमीद अहमद, नीरज पिखवाल, चंद्रशेखर कांडपाल, संजय चौबे, निर्मल जोशी, पवन साह, सतीश कक़्कड़, अंकुर साह, बिट्टू भाई, सुन्नी जोशी, राजा साह, उमेश कांडपाल, मंगल टंगड़िया आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक मामले में UKD का हल्ला बोल, बागेश्वर में निकाली आक्रोश रैली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और धन सिंह रावत का पुतला फूंका
Ad
Share on whatsapp