logo

लकड़ी बीनने जंगल गए कुछ युवकों पर बाघ ने किया हमला, एक की मौत।

खबर शेयर करें -

खटीमा में सुरई वन रेंज में जंगल लकड़ी बीनने गए कुछ युवकों पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में एक युवक की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय खटीमा भेज दिया। जंगली जानवर से होने वाली मृत्यु पर मिलने वाली सहायता राशि देने की कार्रवाई भी वन विभाग द्वारा की जा रही है।

सुरई वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुखदेव सिंह मुनि ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि न्यूरिया यूपी के भरतपुर गांव के कुछ युवक जंगल में लकड़ी लेने के लिए आए थे, जिन पर बाघ ने हमला कर दिया. एक युवक परितोष हलदार की मौके पर मौत हो गई है। सूचना पर वह अपनी टीम को लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे।

सुखदेव सिंह मुनि ने बताया कि उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय खटीमा भिजवा दिया है. वहीं, मानव वन्यजीव संघर्ष में मृत्यु होने पर दी जाने वाली सहायता राशि के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp