logo

बाजपुर में सड़क हादसे में तीन छात्रों की हुई।

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है बाजपुर बाजपुर में एक हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई है। एक बाइक सड़क किनारे खड़ी कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन छात्रो की मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ैया हट्टू निवासी अमनदीप सिंह (14) पुत्र मलकीत सिंह और राजेंद्र सिंह (15) पुत्र मलकीत सिंह धूरिया इंटर कॉलेज में नौवीं और दसवीं के छात्र थे। कल अमनदीप स्कूल गया था जबकि राजेंद्र किसी कारणवश अपने घर पर ही था। राजेंद्र गांव के ही बलदेव सिंह (18) पुत्र बंता सिंह के साथ बाइक पर अमनदीप को स्कूल से लाने के लिए निकला था। छुट्टी के बाद कुछ देर घूमने-फिरने के बाद शाम को तीनों गांव लौट रहे थे। रास्ते में मड़ैया हट्टू से कुछ पहले एक मोड़ पर सड़क किनारे खड़ी कंबाइन से उनकी बाइक जा टकराई।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र और अमनदीप को मृत घोषित कर दिया। बलदेव को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। केलाखेड़ा थाना प्रभारी भुवन जोशी ने बताया कि कंबाइन को कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। वही गांव के तीन छात्रों की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp