logo

बागेश्वर उत्तरायणी मेले में होगा कुश्ती का दंगल, चॉपर से मेला क्षेत्र का देख सकेंगे नजारा।

खबर शेयर करें -

बाबा बागनाथ की नगरी बागेश्वर में ऐतिहासिक उत्तरायणी कौतिक 2023 यानी उत्तरायणी मेले की तैयारी जोरों पर है. ऐतिहासिक, पौराणिक, हस्तशिल्प विधा और धरोहर को संजोए उत्तरायणी कौतिक इस बार खास होगा. इस बार मेले में कुश्ती का दंगल होगा. जिसे लेकर लोग काफी उत्साहित हैं. जिसमें पड़ोसी देश नेपाल समेत विभिन्न राज्यों के पहलवान दमखम दिखाएंगे. इसके अलावा हेलीकॉप्टर से भी आम जनता मेले का नजारा देख सकेंगे.

बता दें कि इस बार बागेश्वर का उत्तरायणी मेला 14 जनवरी से शुरू होगा, जो 10 दिनों तक चलेगा. जिसके लिए पालिका प्रशासन की ओर से सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया है. साथ ही कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का आना भी लगभग तय माना जा रहा है. इधर, पालिका प्रशासन ने मेले के दौरान मनोरंजन के लिए बुलाई जा रही सांस्कृतिक कलाकारों और खेल प्रतियोगिता का पोस्टर जारी कर दिया है. जिसमे विशाल झांकियों के साथ मेले का शुभारंभ होगा.

आगामी 14 जनवरी को भव्य आरती के साथ पूरी रात नंद किशोर पांडे की टीम भजन संध्या की प्रस्तुति देगी. जबकि, 15 जनवरी को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. शाम जस्सी गिल और बब्बल राय के नाम रहेगी. वहीं, 16 जनवरी को दिन में आरजे काव्य की उपस्थिति रहेगी, जबकि रात में मीना राणा अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन करेंगी. इसके अलावा 17 जनवरी को दिन में मेहंदी प्रतियोगिता के साथ स्कूली बच्चों के कार्यक्रम होंगे. जबकि, रात में जय बाबा लोक कला बागेश्वर मंच की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी. यह रात रमेश बाबू गोस्वामी के नाम रहेगी.

वहीं, 18 जनवरी के दिन में वॉलीबॉल प्रतियोगिता फाइनल मुकाबले के साथ स्थानीय कलाकारों की धूम रहेगी. रात में लोकवाणी एसोसिएशन हल्द्वानी के कलाकार और माया उपाध्याय की टीम अपने सुरों का जलवा बिखेरेंगे. जबकि, 19 जनवरी को दिन में कबड्डी प्रतियोगिता और उसी रात नैन नाथ रावल की टीम अपने गीत भागनोल से समा बांधेंगे. 20 जनवरी को गोला फेंक प्रतियोगिता होगी. जबकि, शाम को अखिल भारतीय काव्य सम्मेलन आयोजित होंगे.

वहीं, 21 जनवरी को दिन में विशाल कुश्ती का दंगल होगा. जिसमें यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और नेपाल के पहलवान अपना दम दिखाएंगे. वहीं रात में मंच पर विभिन्न दलों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. 22 जनवरी को दिन में कुश्ती दंगल का फाइनल मुकाबला और झोड़ा चाचरी प्रतियोगिता होगी तो रात में लोक गायक कमलजीत ढकरियाल की टीम अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन करेगी. मेले का 23 जनवरी को विधिवत समापन की घोषणा की जाएगी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp