logo

सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया जायेगा: रीना जोशी

खबर शेयर करें -

जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया जायेगा, यह बात जिलाधिकारी रीना जोशी ने जनपद स्तरीय प्लास्टिक उन्मूलन टास्क फोर्स की बैठक लेते हुए कही। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि वे जनपद के नाकों पर सघन चैकिंग अभियान चलायें ताकि जनपद के भीतर सिंगल यूज प्लास्टिक कतर्इ न आ सके। जिलाधिकारी ने कहा कि पॉलीथिन उन्मूलन हेतु जनपद में गठित सभी समितियों जैसे व्यापार मण्डल, होटल एसोसिऐशन टैक्सी यूनियनों, मंदिर समितियों, खोखा-फड समितियों, स्वयं सेवों, जनप्रतिनिधियों आदि के साथ शीघ्र बागेश्वर, कपकोट व कौसानी में बैठके की जायेंगी। उन्होंने उप जिलाधिकारियों, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, नगर पंचायत, को निर्देश दिये कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने हेतु गोदामों व दुकानों में नियमित छापेमारी करें, साथ ही उन्होंने अधि0अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे दुग्ध, मैगी, बिस्कुट, कुरकुरे, नमकीन आदि के रैपर भी कलैक्शन करें। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कतर्इ न करें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, उप जिलाधिकारी हरगिरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, अधि0अधि0 नगरपालिका सतीश कुमार, महाप्रबन्धक उद्योग जीपी दुर्गापाल, पंचायतीराज अधिकारी एस.एल.आर्या, व्यापार मण्डल अध्यक्ष हरीश सोनी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp