बागेश्वर। कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने घर में शराब पीकर परिजनों के साथ गाली-गलौज और हुड़दंग मचाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि दुग बाजार निवासी राहुल पंवार पुत्र कैलाश अपने घर में अत्यधिक शराब पीकर परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज कर रहा है और हुड़दंग मचा रहा है, जिससे परिजन भयभीत और परेशान हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मौके पर भी संबंधित व्यक्ति ने समझाने के बावजूद अपना आक्रामक व्यवहार जारी रखा और सार्वजनिक शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई।
शांति भंग होने की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल पंवार को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को उपजिलाधिकारी (SDM) के समक्ष पेश कर दिया गया है।








