logo

कौसानी महोत्सव में स्वीप टीम ने मतदाताओं को दी पुनरीक्षण अभियान की जानकारी।

खबर शेयर करें -

जिला निर्वाचन कार्यालय बागेश्वर द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा यह अभियान जनपद में चल रहे मेलों और महोत्सवों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है।


राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी कैलाश प्रकाश चंदोला के नेतृत्व में चल रहे अभियान में लोगों को विधानसभा निर्वाचन नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म 6, भारतीय पासपोर्ट धारक प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म 6 ए ,नामावली से नाम हटाने के लिए फॉर्म 7, किसी प्रविष्टि को शुद्ध करने के लिए या परिवर्तन के लिए फॉर्म 8 भरने की जानकारी दी जा रही है। स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि ये सभी प्रारूप पोलिंग बूथ, तहसील में निःशुल्क उपलब्ध हैं। स्वीप टीम के सदस्य आलोक पाण्डेय, उमेश जोशी, अनिल पाण्डेय, नीरज पन्त, डा हरीश दफौटी और ललित जोशी द्वारा कौसानी महोत्सव में लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन मतदाता पहचान पत्र बनाने व संशोधन करने के तरीके बताए। इससे पूर्व भी अभियान के तहत राज्य स्थापना दिवस पर नुमाइश खेत बागेश्वर में मतदाताओं को स्वीप टीम द्वारा जागरूक किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp