logo

तेज रफ्तार वाहन ने महिला को किया चोटिल,स्थानीय लोगो ने महिला को पहुचाया अस्पताल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: तेज रफ्तार एक वाहन की चपेट में आने से राह चलती महिला चोटिल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लगभग एक घंटे का जाम लग गया। लोगों ने पुलिस से ओवर स्पीड पर लगाम लगाने की मांग की है।

कल शाम देर रात मेहनरबूंगा निवासी नीतू टम्टा बाजार से घर लौट रही थी। एसबीआई एटीएम के समीप गोमती पुल की तरफ से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गई। जिससे वहां काफी भीड़ लग गई। महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन चालक नशे में था। वह काफी तेज गति से कार को दौड़ा रहा था। घटना के बाद वहां जाम लग गया और लोगों ने फरार हो रहे कार चालक को दबोच लिया। यातायात पुलिस ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खोला। लोगों ने कहा कि इस बीच शादी-विवाह की धूम मची हुई है। बारात में शामिल होने वाले अधिकतर लोग नशे में होते हैं। चालक भी नशा करते हैं। जिसके लिए पुलिस को सतर्क होना होगा। नगर की संकरी सड़कों पर रफ्तार के कारण कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। इधर, कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आरोपित चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp