logo

उत्तराखंड गठन में महिलाओं की भूमिका अहम : सीएम धामी

खबर शेयर करें -

महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने का भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं ने धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। सीएम धामी ने क्षैतिज आरक्षण लागू होने पर महिलाओं को बधाई दी।

धामी सरकार द्वारा लाया गया महिला क्षैतिज आरक्षण विधेयक राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद कानून बन गया है। जिसको लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करने के लिए धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। बता दे की उत्तराखंड में 26 अगस्त 2022 को हाईकोर्ट ने पूर्व में लागू 30 फीसदी महिला क्षैतिज आरक्षण पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट जाकर इस मामले में मजबूत पक्ष रखा।

जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की लगी रोक हटा कर 30 फीसदी क्षैतिज महिला आरक्षण को एक बार फिर हरी झंडी दे दी। जिसके बाद राज्य सरकार ने भी विधानसभा में महिला क्षैतिज आरक्षण बिल पास कर इसको कानूनी रूप दिया है। राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद अब यह कानून बन गया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला आरक्षण लागू होने पर प्रदेश की मातृशक्ति को बधाई दी। उन्होंने कहा उत्तराखंड गठन से लेकर अब तक महिलाओं की भूमिका अग्रणी रही है। साथ ही अन्य जगहों के मुकाबले प्रदेश की महिलाओं का जीवन काफी कठिन है। ऐसे में 30 फीसदी आरक्षण उन महिलाओं का हक है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp