logo

अनुशासन और संयम का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो दिवस पर सम्मानित हुए बागेश्वर के होनहार खिलाड़ी

खबर शेयर करें -

अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो दिवस पर खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

बागेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो दिवस के अवसर पर जिले में ताइक्वांडो खेल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन बागेश्वर के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें जिलेभर से खिलाड़ी और खेलप्रेमी शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गणेश सिंह धपोला ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मिलकर केक काटकर दिवस का उत्सव मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, संयम और आत्मरक्षा की शिक्षा देता है। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और लगन से निरंतर अभ्यास करते हुए जिले का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

खेलो इंडिया अस्मिता लीग में बागेश्वर का जलवा

धपोला ने हाल ही में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता लीग में जिले के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की। जिले के आठ खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में पदक जीतकर न केवल बागेश्वर, बल्कि उत्तराखंड का भी मान बढ़ाया था। अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो दिवस के अवसर पर इन सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: गौला फ्लाईओवर पर कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

भविष्य के लिए प्रेरणा

सम्मानित खिलाड़ियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी ताकि भविष्य में भी बागेश्वर के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

यह भी पढ़ें 👉  सुदूरवर्ती गांव जांठा पहुंची पुलिस, ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति किया जागरूक

कार्यक्रम में एसोसिएशन के सचिव किशोर कुमार, सह सचिव जगदीश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पवन आर्या, जिम कॉर्बेट इंटरनेशनल स्कूल के संचालक शशिकांत, दीपक रौतेला,जगदीश नेगी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp