logo

ताकुला रोड पर गिरा पेड़ हटाकर फायर टीम ने यातायात कराया सुचारु

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश के बीच ताकुला रोड पर आरटीओ कार्यालय के समीप सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बागेश्वर की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए पेड़ को हटाकर मार्ग को दोबारा सुचारु कर दिया।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देश पर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसी क्रम में डीसीआर के माध्यम से सूचना मिलने पर फायर स्टेशन की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
रेस्क्यू टीम ने आधुनिक वुड कटर की सहायता से सड़क पर गिरे पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर हटाया और मार्ग को सुरक्षित बनाया। इसके बाद बाधित यातायात को पुनः सुचारु कराया गया।
पुलिस ने बारिश के दौरान लोगों से सावधानी बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस एवं फायर सेवा को देने की अपील की है।

Share on whatsapp