logo

बागेश्वर दूग बाजार में मकान में लगी आग,फायर विभाग ने पाया आग पर काबू।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर के दुग बाजार में मकान में आग लगने से मकान में रखा सारा सामान जल गया। आग उत्तरायणी मेले में आए बाहरी व्यापारी की दुकान से लगने की बात सामने आ रही है। गनीमत रही कि मकान पर लगी आग पर समय पर काबू पा लिया अन्यथा उत्तरायणी मेले में आए अन्य व्यापारियों का सामान भी आग की भेंट चढ़ सकता था। कल सुबह छह बजे दुग बाजार निवासी मदन सिंह थापा पुत्र राजेंद्र सिंह थापा के मकान में अचानक आग लग गई। आग से अफरातफरी मच गई। सूचना पर स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। दमकल के अनुसार आग मुजफ्फरनगर निवासी व्यापारी संजीव कुमार के सामान में लगी और पहली मंजिल को चपेट में ले लिया।आग से मकान में रखा सारा सामान जल गया। मकान के पास मेले में आए अन्य व्यापारियों ने सामान रखा था। इनमें अधिकतर कपड़े का सामान था। समय पर आग बुझने से अन्य व्यापारियों का सामान बच गया। आग पर काबू नहीं पाया जाता तो घने इलाके में स्थित दुग बाजार में भारी नुकसान होने का अंदेशा था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp