logo

कौसनी होटल एसोसिएशन की कार्यकारणी का हुआ गठन,बब्लू नेगी अध्यक्ष व गजेंद्र मेहरा बने सचिव।

खबर शेयर करें -

कौसनी होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन में नई कार्यकारणी का गठन।
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी में आज सभी होटल व्यवसायों की उपस्थिति में एक आम बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी लोगो की सलाह से निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें बलवंत सिंह नेगी को अध्यक्ष, सचिव गजेन्द्र मेहरा, उपाध्यक्ष, सतीश जोशी और शेखर पांडे, महामंत्री, मनोज पांडे और कोषाध्यक्ष आर सी चौधरी और बी डी जोशी व मनोज अरोड़ा को संरक्षक, तथा कार्यकारणी सदस्य, कृष्ण सिंह मेहरा, आर सी खर्कवाल, गिरीश नेगी, मनोज बिष्ट,पुष्कर राम,नंदन सिंह, देवाशीष पांडे,पूरन लाल वर्मा, सचिन जोशी व पूरन चंद्र पांडेय, अतुल मेहरा, अनिल बिष्ट आदि को सर्व सहमति से चुना गया, संगठन का मुख्य उद्देश्य कौसानी को एक मजबूत और सस्टेनेबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना है इस प्रक्रिया के लिए संगठन पूरी एकजुता के साथ इस पर कार्य भी करेगा, समय समय पर सभी सदस्यों से विचार विमर्श कर उक्त विषय पर कार्य को गति दी जाएगी, इसी क्रम में जल्दी ही एक शिष्ट मंडल जिलाधिकार बागेश्वर से भी मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp