logo

धूमाकोट के खाई में गिरा वाहन, चालक की हुई मौत

खबर शेयर करें -

पौड़ी के धुमाकोट में एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में एक ही व्यक्ति था जो वाहन का चालक था। पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चला कर चालक का शव खाई से बरामद कर लिया है। ये दुर्घटना देर रात की बताई जा रही है। अब पुलिस दुर्घटना के कारणों की जानकारी भी जुटा रही है।

दुर्घटना के वक्त चालक अपने वाहन को लेकर घर को लौट रहा था। तभी वाहन पर नियंत्रण खोते हुए चालक उमेश वाहन सहित 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। आसपास के लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चला कर उमेश का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी है। उमेश ग्राम कांडानाला रिखणीखाल जनपद पौड़ी का रहने वाला था। हाल में वो ग्राम पीरुमदारा, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल में रह रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp