logo

घास लाती महिलाओ से अभद्रता मामले का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, जांच के दिए आदेश।

खबर शेयर करें -

हेलंग में पुलिसकर्मियों द्वारा घास काटकर ला रही महिलाओं से अभद्रता के मामले कांग्रेस के हमलावर रूख अपना रखा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले का संज्ञान लिया है। साथ ही उन्होंने गढ़वाल कमिश्नर को इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

चमोली की हेलंग में घास ले जाती दो महिलाओं से सीआईएसएफ और पुलिस जवानों की बदसलूकी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। पुलिस कर्मियों ने इन महिलाओं को कई घंटे तक थाने में बैठा कर रखा और फिर 250 रुपए का चालान भी किया।

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों समेत आम लोगों ने भी घटना की निंदा करनी शुरू कर दी। महिला कांग्रेस ने बीते दिन घस्यारी की वेशभूषा में देहरादून कलेक्ट्रेट ऑफिस पर प्रदर्शन किया।

अब इस मामले को बड़ता देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना का संज्ञान लिया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए गढ़वाल कमिश्नर को इस मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp