logo

यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नेपाली मूल की बच्ची का शव,पुलिस ने करी जांच शुरू

खबर शेयर करें -

सातरतबे में नेपाली मूल की एक बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार आज बागेश्वर के राजस्व क्षेत्र सातरतबे में एक बच्ची का शव नाली में मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाल जगदीश ढकरियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि दो वर्षीय बच्ची सृष्टि पुत्री देव सिंह का शव नाली में पड़ा था। बताया कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। बच्ची की नाली में गिरने से मौत हुई है, या कोई अन्य कारण है, इसकी जाँच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। बताया कि मृतक बच्ची का माता पिता नेपाल मूल के है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp