बागेश्वर: पटवारी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण की जांच अब सीबीआई करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीबीआई जांच के आदेश दिए जाने पर बागेश्वर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
मंगलवार को एसबीआई तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि विगत दिनों हुए पेपर लीक मामले से बेरोजगार युवाओं में आक्रोश था और लगातार आंदोलन के बीच सीबीआई जांच की मांग उठ रही थी। मुख्यमंत्री ने युवाओं की इस मांग को संज्ञान में लेते हुए मामले को सीबीआई को सौंपा, जो पारदर्शिता की दिशा में सराहनीय कदम है। इस मौके पर विधायक पार्वती दास, जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, विवेक तिवारी, रंजीत दास, सुंदर दानू, दीपक सिंह, दीपक जोशी, दामोदर जोशी, नितिन जोशी, दयाल पांडे, संजय जोशी, राजेंद्र ओली, अंकित गोयल, पंकज मेहता, मनीष पांडे और मनोज ओली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।








