logo

नवनियुक्त एसपी जितेंद्र कुमार मेहरा का औचक निरीक्षण कार्यालय व्यवस्था सुधारने के दिए कड़े निर्देश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद की कमान संभालते ही नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मेहरा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बागेश्वर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उन्हें अद्यतन और सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। एसपी ने आंकिक शाखा, शिकायत प्रकोष्ठ, प्रधान लिपिक कार्यालय सहित अन्य शाखाओं की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा सभी पुलिस कर्मियों को पूर्ण वर्दी एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के कड़े निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद की पुलिस व्यवस्था का मुख्य केंद्र है। यहां कार्यों में पारदर्शिता, गति और शुद्धता अनिवार्य है, ताकि जनता को समय पर न्याय मिल सके।

Share on whatsapp