logo

जोलकांडे, लेटी, बोरगांव, शीशाखानी और सननकोट में 2-3 माह से आपूर्ति बाधित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जोलकांडे, लेटी, बोरगांव, शीशाखानी और सननकोट गांवों में गैस आपूर्ति बाधित होने से करीब 3 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 2-3 माह से इन पांचों गांवों में गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। तकनीकी कारणों के चलते गैस वितरण प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गैस नहीं मिलने के कारण उन्हें वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई बार उपभोक्ता अन्य स्थानों से सिलेंडर लाने का प्रयास करते हैं, लेकिन वहां भी आपूर्ति नहीं मिल पाती।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस आपूर्ति को सुचारु किया जाए, ताकि क्षेत्र की करीब 3 हजार आबादी को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Share on whatsapp