logo

एकदिवसीय स्वास्थ्य एवं योग शिविर का सफल आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बैजनाथ के तत्वावधान में बुधवार को एकदिवसीय स्वास्थ्य एवं योग शिविर का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अयारतोली (ब्लॉक गरुड़) में किया गया। शिविर का आयोजन निदेशक होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएँ, देहरादून डॉ. जे.एल. फिरमाल एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, बागेश्वर डॉ. शिखा सम्मल के मार्गदर्शन में किया गया।

शिविर के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमलता गोस्वामी एवं फार्मासिस्ट सुरेन्द्र कुमार ने लगभग 13 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क औषधियाँ वितरित कीं। शिविर में लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा के माध्यम से रोग-निवारण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी के अवकाश पर भी धरने पर डटे कांग्रेसी, डीएमएफ फंड में अनियमितता का आरोप

कार्यक्रम में योग अनुदेशक मुकेश चन्द्र ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करवाए। उन्होंने योग के दैनिक जीवन में महत्व और मानसिक संतुलन बनाए रखने में इसकी भूमिका पर प्रेरणादायी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने काला फीता बाधकर जताया विरोध

इस अवसर पर डॉ. हेमलता गोस्वामी ने प्रतिभागियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी केवल रोग का उपचार नहीं, बल्कि व्यक्ति को स्वस्थ जीवन जीने की दिशा भी प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम स्वनिधि योजना से फड़ कारोबारियों को मिला संबल

विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों को निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई।

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बैजनाथ की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp