logo

स्टार खिलाड़ी नीरज ने जीता गोल्ड मेडल, आठ अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीत चुके हैं चोपड़ा

खबर शेयर करें -

खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए लुसाने डायमंड लीग का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 87.66 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। जर्मनी के जूलियन वीबर ने 87.03 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। चेक गणराज्य के याकूब वादलेज्चे तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 86.13 मीटर का थ्रो किया। नीरज का यह आठवां अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडल है।

यह भी पढ़ें 👉  वन पंचायत सरपंच संगठन के जिलाध्यक्ष बने दीपक पांडे रुद्रा

गोल्डन ब्वॉय’ नीरज का इस साल का यह दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले उन्होंने मई में दोहा में आयोजित डायमंड लीग का खिताब अपने नाम किया था। दोहा में नीरज ने 88.67 मीटर दूर भाला फेंका था। करीब एक महीने के इंजरी ब्रेक के बाद वह भाला लेकर मैदान पर उतरे थे। स्विटजरलैंड के लुसाने में आयोजित प्रतियोगिता में वह फिर पुराने रंग में नजर आए। मैच के पांचवें दौर में उन्होंने 87.66 मीटर के थ्रो के साथ यह खिताब जीता। इससे पहले वह एशियन गेम्स, साउथ एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स और डायमंड लीग जैसे टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डिग्री कॉलेज मैदान में जनपदीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू, 700 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp