logo

105 ग्राम चरस के साथ उत्तर प्रदेश का तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

कपकोट/बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बागेश्वर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना कपकोट पुलिस ने रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 105 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई एवं महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में थाना कपकोट पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोहम्मद जुबेर पुत्र मोहम्मद इलियास को मोटरसाइकिल संख्या PB10CK 4346 में अवैध चरस का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 105 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना कपकोट में एफआईआर संख्या 30/2026 के तहत धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही पुलिस आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज तथा आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद जुबेर (38 वर्ष) पुत्र मोहम्मद इलियास, निवासी वार्ड नंबर 24, शेखपुर, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) तथा हाल निवासी असो, थाना कपकोट है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय धौनी, कांस्टेबल हरीश सनवाल और कांस्टेबल अशोक टम्टा शामिल रहे।

Share on whatsapp