logo

यहां ट्रिपल मर्डर से सनसनी,दंपती और एक बेटे की हत्या,दूसरा बेटा फरार

खबर शेयर करें -

राजधानी दिल्ली के मैदान गढ़ी थाना क्षेत्र के खरक गांव में बुधवार, 20 अगस्त 2025 को ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी।

एक घर में दंपती समेत तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि महिला का मुंह बांधकर हत्या की गई, जबकि दो अन्य शव खून से लथपथ फर्श पर पड़े मिले। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि मकान नंबर 155 में एक लड़के ने अपना हाथ चाकू से काट लिया और घर में खून बिखरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  खड़िया खदान की खुदाई से पूर्व सैनिक का मकान खतरे में,पूर्व सैनिक संगठन और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मौके पर पहुंची पुलिस को भूतल पर दो शव और पहली मंजिल पर एक महिला का शव मिला। मृतकों की पहचान प्रेम सिंह (45-50 वर्ष), रजनी (40-45 वर्ष) और ऋतिक (24 वर्ष) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दंपती का बेटा सिद्धार्थ (22-23 वर्ष) घटना के बाद घर से फरार है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में पहली बार उगा जापानी फल पर्सीमन, पूर्व सैनिक गोविंद सिंह परिहार की पहल से किसानों को नई उम्मीद

पुलिस को संदेह है कि सिद्धार्थ ने किसी को बताया था कि उसने अपने परिवार की हत्या कर दी और अब वह यहां नहीं रहेगा। एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के बीच बागेश्वर में निकला श्रीकृष्ण का डोला, जगह-जगह फोड़े मटके

पुलिस ने सिद्धार्थ की तलाश शुरू कर दी है और हत्याकांड की वजह जानने के लिए जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp