logo

स्वतंत्रता दिवस पर सीनियर सिटीजन न्यास की तिरंगा यात्रा, देशवासियों से एकजुट होने का आह्वान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। आज़ादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज सीनियर सिटीजन न्यास ने नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का शुभारंभ नगर के गांधी चौक से हुआ, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजते नज़र आए।

यह भी पढ़ें 👉  ढप्टी-विजयपुर मार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक समेत तीन घायल

न्यास के अध्यक्ष दलीप खेतवाल ने यात्रा के दौरान कहा कि आज देश को हर क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए आपसी एकजुटता और भाईचारे की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी स्वतंत्रता, सम्मान और एकता का प्रतीक है। हमें इसे सदैव ऊंचा और गौरवपूर्ण रखना है। यात्रा नगर के गांधी चौक से शुरू होकर स्टेशन मार्ग तक चली। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया गया और उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। समापन पर राष्ट्रगान गाकर सभी ने देश की अखंडता और समृद्धि के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान इंद्र सिंह परिहार, हरीश सोनी,किशन सिंह मलडा, नवीन लाल साह, चरण सिंह भगरी, गोपाल राम, कस्तूबानंद जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने जिला आपदा परिचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Ad
Share on whatsapp