logo

हरिद्वार में गंगा में डूबे दो युवकों की तलाश जारी, NDRF ने दूसरे दिन भी चलाया सघन सर्च अभियान

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। नमामि गंगे घाट, चंडी पुल के समीप गंगा नदी में दो युवकों के डूबने की सूचना के बाद 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम ने सघन खोज अभियान शुरू किया। दोनों युवकों की तलाश में NDRF की टीम दूसरे दिन भी नदी में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।
जानकारी के अनुसार 8 अगस्त 2026 को घटना की सूचना मिलने के बाद NDRF टीम करीब शाम 5:55 बजे घटनास्थल पर पहुंची। आवश्यक सुरक्षा आकलन और ब्रीफिंग के बाद शाम 6:15 बजे खोज अभियान शुरू किया गया। टीम ने नाव के माध्यम से गंगा नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया और घटनास्थल से नदी की धारा की दिशा में करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में संभावित स्थानों पर खोजबीन की।
गंगा में डूबे युवकों की पहचान पंकज (22) निवासी ग्राम मथेरा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश और आनंद कश्यप (20) पुत्र नरेंद्र कश्यप, निवासी पोडुरी, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पहले दिन देर शाम तक चले अभियान के बावजूद दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की सहमति के बाद रात करीब 7:55 बजे अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद 9 अगस्त की सुबह सात बजे NDRF टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
दूसरे दिन भी टीम द्वारा नदी के संभावित क्षेत्रों में लगातार खोजबीन की जा रही है। लापता युवकों की तलाश के लिए NDRF की ओर से उपलब्ध आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर/GD तीरपन सिंह कर रहे हैं। वहीं HC/GD सुंदर सिंह सुरक्षा अधिकारी तथा AC/GD अजय पंत पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में अभियान में मौजूद हैं।
NDRF अधिकारियों के अनुसार दोनों युवकों की तलाश मिलने तक खोज अभियान को आवश्यकतानुसार आगे भी जारी रखा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में कल 5 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
Ad
Share on whatsapp