logo

युवा महोत्सव में विज्ञान मेला, भाषण, कहानी लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, बागेश्वर के तत्वावधान में पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में युवा महोत्सव के अन्तर्गत विज्ञान मेला, भाषण, कहानी लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

चित्रकला प्रतियोगिता का विषय ‘नशामुक्त युवा या स्वस्थ जीवनशैली’ रखा गया, वहीं भाषण प्रतियोगिता के लिए ‘आपातकाल और भारत में संविधान का उल्लंघन’ तथा ‘लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा’ विषय निर्धारित किए गए। विज्ञान मेले में प्रतिभागियों ने जैव प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य सेवा प्रौद्योगिकी जैसे विविध विषयों पर अपने मॉडल प्रदर्शित किए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का ‘12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

भाषण प्रतियोगिता: प्रथम – सुमन नेगी, द्वितीय – निष्ठा भट्ट, तृतीय – नेहा पांडे

कहानी लेखन प्रतियोगिता: प्रथम – कनिका बघरी, द्वितीय – दक्ष पांडे, तृतीय – किशन सिंह

विज्ञान मेला: प्रथम – निलांशा बिष्ट (कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, बागेश्वर), द्वितीय – हर्षित करायत (वि.मो.जो. स्मा.रा.इ.का. बागेश्वर), तृतीय – विवेक कुमार (रा.इ.का. मैग्डीस्टेट)

मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साहमय बना दिया।

मुख्य अतिथि श्री आर्य ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा को समाज के सामने प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान और सृजनात्मक गतिविधियों से युवाओं में आत्मविश्वास और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित होती है।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें: प्रभारी मंत्री

प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी गणेश धपोला ने बताया कि युवा महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि बागेश्वर के युवा विज्ञान, संस्कृति और सामाजिक चेतना के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएं। प्रत्येक प्रतिभागी का पंजीकरण ‘MY Bharat Portal’ पर अनिवार्य किया गया है, जिससे राज्यस्तरीय अवसरों तक उन्हें जोड़ा जा सके।

प्रतिभागी छात्रा सुमन नेगी ने कहा कि भाषण प्रतियोगिता ने मुझे संविधान और लोकतंत्र की गहराई को समझने का अवसर दिया। अब मैं ऐसे विषयों पर और अध्ययन करना चाहती हूँ।”

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता पर्यटक की खोज में रेस्क्यू अभियान, फॉरेंसिक टीम द्वारा किया मिसिंग पॉइंट का निरीक्षण

वहीं विज्ञान मेले में मॉडल प्रस्तुत करने वाले छात्र हर्षित करायत ने कहा कि हमने सौर ऊर्जा पर आधारित एक प्रोजेक्ट बनाया। इस प्रतियोगिता ने हमें नवाचार के प्रति उत्साहित किया है।”

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजीव जोशी, नीरज कुमार जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, हरिमोहन कंसेरी, डॉ. हरीश दफौटी, डॉ. दीपक चंद्र, ममता रावल, प्रिया कांडपाल, राजेंद्र प्रसाद, लक्ष्मी अंडोला, कविता एवं साहिल कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp