logo

ओवरलोड मिली स्कूल बस, बागेश्वर पुलिस ने किया कोर्ट चालान

खबर शेयर करें -

बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही पड़ी भारी, ओवरलोड स्कूल बस का कोर्ट चालान

बागेश्वर: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बागेश्वर पुलिस ने स्कूल वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में निरीक्षक यातायात अय्यूब अली के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों और स्कूल परिसरों के बाहर स्कूली बसों व वैन की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान स्कूल बस संख्या UK02PA0041 में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे बैठे पाए गए। यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर बस का कोर्ट चालान किया। पुलिस ने स्कूल वाहन चालकों और परिचालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने, गति सीमा का पालन करने और बच्चों को सुरक्षित तरीके से बस में चढ़ाने-उतारने के निर्देश दिए।
पुलिस ने चेतावनी दी कि स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, ग्राहकों को पहले निपटाने होंगे जरूरी काम
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp