logo

महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान देंगी सविता,राज्यपाल कार्यालय ने भेजा निमंत्रण पत्र

खबर शेयर करें -

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी महिला सशक्तिकरण पर देंगी व्याख्यान। उन्हें राज्यपाल कार्यालय से निमंत्रण पत्र मिला है। वह 26 अप्रैल को देहरादून में आयेाजित सम्मान समारोह में भाग लेंगी। उन्होंने अपने क्षेत्र में निराश्रित महिलाओं को मुख्य धारा में लाने का बीड़ा उठाया है। अब तक वह 15 ऐसी निराश्रित महिलाओं को पेंशन दिला चुकी है, जिनके पास किसी तरह के कागजात नहीं थे। अपने खर्च पर उन्होंने मदद की है।

कांडा निवासी सविता नगरकोटी को राजभवन द्वारा 26 अप्रैल को आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पत्र मिला है। यह पत्र अनुसचिव राज्यपाल जीडी नौटियाल के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। इसमें नगरकोटी को महिला सशक्तिकरण पर तीन से पांच मिनट का व्याख्यान देने की बात लिखी है। राजभवन प्रेक्षागृह देहरादून में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें छात्रवृति वितरण कार्यक्रम भी होगा। सविता को उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में किए गए कार्य ने यहां तक पहुंचाया है। वह निराश्रित और गरीब महिलाओं की मदद को हमेशा आगे रहती हैं। गत दिनों उन्होंने नौ साल से परित्याजता एससी महिला को मुख्य धारा में लाने का काम किया है। उसे समाज कल्याण विभाग से पेंशन दिलाकर उसकी आर्थिकी मजबूत की है। उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाना उनका मिशन है। उन्हें मिलने वाले इस सम्मान पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp