logo

12 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष वाहिनी एक बार फिर से हुई मुखर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,
नगर की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष वाहिनी एक बार फिर से मुखर हो गई है। इन मांगों के समर्थन में उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने व्यपारियों को अधिक बिल देने पर नाराजगी जताई। कहा कि जल संस्थान मनमाने बिल दे रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। लोगों को होम गैस डिलेवरी नहीं हो रही है। उन्होंने बाजार की चॉक नालियां खोलने, झाड़िया कांटने, पार्किंग व्यव्स्था मजबूत करने, कंट्रीवाइड स्कूल के पास जल निकासी कराने, मेहनरबूंगा बाईपास मार्ग पर डामरीकरण करने, मजियाखेत मार्ग पर दोनों ओर नालियां बनाने आदि की मांग की। कहा कि नगर को मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से लोग बेहाल हैं। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान की मांग की। इस आशय का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, अंकुर उपाध्याय, लोकेश पांडे, महेश लाल, नवीन आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  42 दिन से सड़क के लिए आंदोलन, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश ऐठानी बोले- सरकार दे रही सिर्फ झूठे आश्वासन
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp