बागेश्वर। संघर्ष वाहिनी बागेश्वर द्वारा आश्रम पद्धति कन्या विद्यालय और वृद्धा आश्रम बागेश्वर में होली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन पदाधिकारियों ने बच्चों और बुजुर्गों के साथ रंग-गुलाल खेलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
होली मिलन के दौरान विद्यालय की छात्राओं और आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरों पर विशेष उत्साह देखने को मिला। संगठन के सदस्यों ने मिठाइयां वितरित कीं और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाने से सामाजिक समरसता मजबूत होती है।
कार्यक्रम में अंकुर उपाध्याय (जिला प्रवक्ता), विजय परिहार (जिला महामंत्री), नवनीत बिष्ट (जिला महामंत्री संगठन), नीरज मनवाल (जिला सचिव), महेश नगरकोटि (जिला सचिव), पंकज परिहार (जिला उपाध्यक्ष), विनोद थापा (जिला सोशल मीडिया प्रभारी), दिव्यांशु कुमार (जिला सह सचिव), जयदीप कुमार (जिला उपाध्यक्ष), हिमांशु कुमार, नवीन कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर सामाजिक सद्भाव और सेवा भाव के साथ आगे भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।








