logo

सैम मंदिर वार्ड में भारी बारिश से रास्ते की दीवार टूटी, सभासद विजय मटियानी ने खुद हटवाया मलबा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : सैम मंदिर वार्ड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते रास्ते की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे रास्ते पर मलबा फैलने के कारण स्थानीय लोगों और दोपहिया वाहन चालकों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण दीवार कमजोर होकर क्षतिग्रस्त हुई। दीवार का एक अन्य हिस्सा भी काफी कमजोर बताया जा रहा है, जिससे उसके कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है। समय रहते मरम्मत नहीं होने पर रास्ता पूरी तरह बाधित होने के साथ ही हादसे का खतरा भी बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में पोल्ट्री वैली कार्यक्रम का आयोजन, 49 पशुपालकों ने किया प्रतिभाग

स्थिति की जानकारी मिलने पर वार्ड सभासद विजय पाल मटियानी ने लोगों की परेशानी को देखते हुए अपने स्तर से मजदूरों की व्यवस्था की और मौके पर पहुंचकर खुद भी रास्ते में गिरे पत्थरों व मलबे को हटवाया। मलबा हटने से फिलहाल स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 2.116 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, किशोर भी संरक्षण में लिया

स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार और रास्ते की स्थिति का जायजा लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बारिश का दौर अभी जारी है और दीवार का बचा हुआ कमजोर हिस्सा भी गिर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन

लोगों ने सुरक्षा को देखते हुए क्षतिग्रस्त दीवार की स्थायी मरम्मत और मजबूत निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में रास्ता बाधित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp