logo

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र (IPS) ने ग्रहण किया जनपद बागेश्वर का पदभार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र (IPS) ने ग्रहण किया जनपद बागेश्वर का पदभार; बाबा बागनाथ के दर्शन के पश्चात ली गार्द सलामी, पुलिस कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण*

आज नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र (IPS) द्वारा विधिवत रूप से पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर का कार्यभार ग्रहण किया गया।
*जनपद आगमन पर सर्वप्रथम महोदय द्वारा पावन बाबा बागनाथ मंदिर में दर्शन कर जनपद की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई। इसके पश्चात पुलिस कार्यालय बागेश्वर पहुँचने पर पुलिस की टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्द सलामी दी गई।* तदोपरांत महोदय द्वारा जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया गया।
परिचय प्राप्त करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बागेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान महोदय ने आंकिक शाखा, शिकायत सेल, प्रधान लिपिक कार्यालय सहित अन्य सभी शाखाओं की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा तथा कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने विभिन्न शाखाओं के महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों का अवलोकन किया तथा उन्हें अद्यतन व सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि कार्यालय आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उसका समयबद्ध व त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा सभी पुलिसकर्मियों को पूरी वर्दी व उच्च अनुशासन के साथ ड्यूटी करने* के निर्देश दिए गए।
*निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, पुलिस कार्यालय जनपद की कार्यप्रणाली का मुख्य केंद्र है। यहाँ कार्यों में पारदर्शिता, गति और शुद्धता होना अनिवार्य है, ताकि जनता को न्याय मिलने में किसी प्रकार की देरी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन दिवस पर बागेश्वर में व्यापक मॉक ड्रिल, नौ स्थानों पर परखी गई राहत-बचाव की तैयारियां

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp